फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पुलिस चौकी में हेड कॉन्टेबल का MURDER, सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से किया फायर

Mon, 16 Apr 2018 01:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मरने से पहले हेड कॉन्टेबल की खींची गई फोटो, हत्यारोपी चौकी इंचार्ज की पुरानी फोटो
यूपी के फतेहपुर जिले की विजयीपुर पुलिस चौकी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी वजह है चौकी में हेड कॉन्टेबल का मर्डर। मामूली विवाद में पुलिस चौकी के अंदर चौकी इंचार्ज ने हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे एक शिक्षक के नशे में होने पर उसे चौकी में पीटने और मना करने के बाद भी चालान के लिए थाने ले जाने की कोशिश बताई जा रही है। चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है।  
 
विज्ञापन

2 of 4
अस्पताल में इलाज के दौरान हेड कॉन्सटेबल की ली गई तस्वीर
जालौन निवासी लक्ष्मीकांत सेंगर उर्फ कुंवर बेधड़क को दो माह पहले किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया था। चौकी में दो साल से इलाहाबाद जिले के लालापुर थाना क्षेत्र के तरहर गांव (ओड़गी) निवासी हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी (52) भी तैनात था।
विज्ञापन

3 of 4
हत्यारोपी पुलिस चौकी प्रभारी
शनिवार की रात सवा 11 बजे नशे में धुत एक टीचर चौकी में हंगामा करने लगा। चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे और टीचर का मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी टीचर को पीटते हुए उसका चलान करने लगे। रोकने पर विवाद इतना बढ़ा कि चौकी इंचार्ज ने सर्विस रिवाल्वर निकाल कर हेड कांस्टेबल पर गोली चला दी।
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस चौकी में भीड़
इसके बाद चौकी इंचार्ज खुद घायल हेड कांस्टेबल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  हेड कांस्टेबल के बेटे रत्नेश की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ हत्या, जानमाल की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें