फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से शादी के लिए खरीदकर लाई गई युवती, किया गैंगरेप

Mon, 17 Oct 2016 11:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बिहार से शादी के लिए खरीदकर लाई गई युवती से जब युवक ने विवाह करने से इंकार किया तो अन्य चार लोग उसे खींचकर सूने पड़े घर में ले गए, जहां उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद चारो लोग युवती को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बिहार जिला छपरा के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ ट्रेन से शिमला से अपने गांव लौट रही थी। बिहार के एक रेलवे स्टेशन पर वह अपने परिजनों से बिछुड़ गई। इसी दौरान सौरिख निवासी एक व्यक्ति उसे फुसलाकर अपने साथ ले आया। उक्त युवक ने उसे गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव निवासी एक दूसरे युवक को बेंच दिया।

युवती का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने उसे खरीदा था वह उसकी शादी अपने भतीजे से कराने की बात कह रहा था। जब वह घर पहुंची तो उसके भतीजे ने उसे पसंद नहीं किया और शादी से इंकार कर दिया। युवती के मुताबिक तीन दिन पहले उसे गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के यहां भेज दिया।
विज्ञापन


इस घर में बिहार की एक अन्य महिला भी रहती है। युवती का आरोप है कि 15 अक्तूबर की रात 11 बजे उसे घर से जबरन खींच लिया गया और पास में खाली पड़े घर में बंद कर चार लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीटा। कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें