फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद लड़की के साथ लोडर में दबंगों ने किया गैंगरेप

Tue, 10 Jan 2017 11:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के बांदा में दबंग युवकों ने लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना निवासी 18 वर्षीय युवती अपने ननिहाल बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी। पांच जनवरी को तड़के वह घर से कुछ दूर हैंडपंप पानी भरने गई थी। तभी लोडर सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि युवक लोडर में ही उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। जान से मारने की धमकी देकर उसे अतर्रा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर झांसी ले गए। झांसी में आरपीएफ सिपाहियों को देख उसने शोर मचाया। इस पर युवक भागने लगे। आरोप है कि आरपीएफ सिपाही ने एक युवक को धर दबोचा, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसके बाद आरपीएफ ने फोन पर घटना की सूचना युवती के घर वालों को दी। परिजन झांसी गए और उसे लेकर घर आए। छह जनवरी को वह परिजनों के साथ बिसंडा थाने पहुंची। मामले की शिकायत की। पहले तो उसे ओरन चौकी और बिसंडा थाने के चक्कर लगवाए गए। एसपी से शिकायत करने की बात कहने पर सोमवार को बिसंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। इसमें चौसड़ गांव के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें