मंगलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में गैंग रेप के बाद किशोरी को दो दिनों तक आरोपियों ने बंधक बनाए रखे। बुधवार को किशोरी के पिता ने किशोरी के पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलपुर थाने के एक गांव में बीती रविवार की शाम किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ शौच गई। इसी बीच किशोरी को अकेला देखकर मुख्य आरोपी रोहित व उनके अन्य साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
खेतों से न निकलने पर छोटी बहन ने घटना की सूचना परिवारीजनों को घर जाकर दी। तब परिजनों ने उसकी तलाश खेतों में शुरू कर दी।
आरोपी बलात्कार की शिकार किशोरी को जान से मार देने की धमकी देकर पड़ोस के गन्ने के खेतों में देररात तक बंधक बनाए रहे। बताया गया है कि बीती आठ फरवरी की रात पीड़िता को गांव के ही भूप सिंह व अजय नामक बरौर थाना के एक गांव में जबरन कार में डालकर ले गए।
पुलिस ने पिता की ओर से लड़की के गायब होने की सूचना देने पर पुलिस सक्रिय हुई। गांव में दबाव पैदा होने लगा।
इसी दबाव के कारण आरोपियों ने अपने रिश्तेदार ओम प्रकाश के माध्यम से दूसरे दिन रात लड़की को गांव के बाहर सड़क के पास छोड़ दिया।
लड़की ने घर पहुंचकर अपने पिता से अपने साथ हुए बंधक बनाकर बलात्कार करने व जान से मार देने की धमकी देकर अपहरण कर ले जाने की पूरी घटना बताई।
थानाध्यक्ष मंगलपुर एफ ए पुंडीर ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार व अपहरण की धाराओं का मुकदमा भूठा निवासी रोहित, भूप सिंह, अजयपाल, ओम प्रकाश व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कर उनकी तलाश जारी कर दी है।