कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सबसे छोटे नौ साल के आरोपी से पूछताछ की। उसने बताया कि भाइयों (एक सगा भाई, दूसरा ममेरा) ने मोबाइल पर पहले अश्लील फिल्म देखी।
इसके बाद उस लड़की को भी बुला लिया और उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस को अभी तक इस आरोपी के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए पुलिस उसका नाम एफआईआर से हटा भी सकती है। उधर बुधवार को पीड़िता के किशोर न्याय बोर्ड में बयान हुए।