फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, थाने में पति संग बयां की दरिंदगी की घटना

Mon, 21 Dec 2020 07:29 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के सौरिख में शौच क्रिया के लिए खेतों की तरफ गई महिला के साथ दो युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव की महिला पति के साथ थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह पांच बजे वह शौच क्रिया के लिए खेत पर गई थी। खेत पर पहले से घात लगाए बैठे गांव के दो युवकों ने दबोच लिया। तमंचा लगाकर दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने घर जाकर पति को घटना बताई। महिला पति के साथ थाने पहुंची। यहां तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा व नादेमऊ चौकी इंचार्ज अरिमर्दन सिंह महिला के गांव पहुंचे। इन्होंने जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप है, उनसे महिला का पहले से मारपीट का मुकदमा चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें