फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरपोरेशन बैंक के बाहर युवक को टप्पेबाजों ने लगाई 30 हजार रुपये की चपत, बदले में थमाई कागज की गड्डी

Thu, 12 Sep 2019 12:13 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में रामादेवी स्थित कॉरपोरेशन बैंक के बाहर युवक को टप्पेबाजों ने 30 हजार रुपये की चपत लगा दी। चकेरी के सनिगवां निवासी पप्पू राजपूत मजदूरी करता है। बताया कि बुधवार दोपहर को वह रामादेवी स्थित कॉरपोरेशन बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था।
विज्ञापन


बैंक के बाहर दो युवकों ने उसे रोका और कहा कि उनके पास टूटे रुपये हैं। इसके बदले में बंधे नोटों की जरूरत है। झांसे में आकर पप्पू ने उसे बैंक से निकाले रुपये दे दिए। बदले में टप्पेबाजों ने रुमाल में बंधी कागज की गड्डी दे दी।

टप्पेबाजों के जाने के बाद उसे ठगी का पता चला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय के अनुसार बैंक से फुटेज लेकर ठगों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें