फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का गला रेतने वाला फौजी गिरफ्तार, इस वजह से किया था हमला

Thu, 12 Sep 2019 11:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के नेरचौक उपमंडल के कोठी गांव में बच्ची का गला रेतने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


बल्ह के कोठीगैहरी में मंगलवार रात 11 वर्षीय बच्ची का आरोपी ने तेजधार हथियार से गला रेतने के बाद घर के साथ लगते खेतों में फेंक दिया था। बच्ची के रोने की आवाज सुन परिवार वालों ने मासूम को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था।

हमलावर फौजी श्रीनगर के कुपवाड़ा में तैनात है। उधर, थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार घायल मासूम की मासी आरोपी सैनिक की पत्नी है।
विज्ञापन


बच्ची ने अपने बयान में कहा कि वह शाम को घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने मासी के बारे में पूछा। जब उसने मना किया तो उस पर हमला किया और खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने बयान के आधार पर सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें