फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी: प्रयागराज के कई बड़े अफसर भी शामिल, जल्द हो सकती है बड़ी गिरफ्तारी

Mon, 22 Jul 2019 06:10 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं में पास करवाकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में प्रयागराज के कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। इस संबंध में कानपुर की सचेंडी पुलिस और एसएसपी की स्वाट टीम को अहम जानकारी व साक्ष्य मिले हैं। इन अधिकारियों और बाबू की साठगांठ से पूरा खेल चल रहा था। जांच टीमों ने प्रयागराज में डेरा डाल दिया है। मामले में जल्द ही बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


सचेंडी पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए शनिवार को हसुवा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद निवासी सरकारी शिक्षक मनोज कुमार उर्फ बबलू और उसके दो साथी खगरई, नारकी फिरोजाबाद के अवधेश कुमार उर्फ पप्पन व असुआ शिकोहाबाद के तारा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में पता चला है कि प्रयागराज के धूमनगंज प्रतीक नगर निवासी एक विभाग का बाबू संजीव कुमार भी गिरोह में शामिल है।

वह परीक्षाओं में हेरफेर करवाने के साथ सॉल्वर भी बैठाता है। सचेंडी एसओ शेष नारायण पांडेय ने बताया कि रैकेट बड़ा है। इसमें बाबू के अलावा कई अधिकारियों के भी नाम सामने आए हैं। जल्द ही उन सभी से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रदेशों में फैला है जाल
स्वाट टीम प्रभारी के मुताबिक गिरोह का जाल जम्मू, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड में फैला हुआ है। इन राज्यों में सरगना मनोज कुमार ने एक से दो लोगों को रखा है। वह वहां से युवाओं को अपने जाल में फंसाकर मनोज से मिलवाते थे। इन बिचौलियों की भी तलाश की जा रही है।

डायरी में ठगी का ब्योरा
मनोज के पास बरामद डायरी में सैकड़ों लोगों के नाम और फोन नंबर लिखे हैं। कई नामों के आगे रकम भी लिखी है। पुलिस ने एक-एक नाम व नंबर का सत्यापन करना शुरू कर दिया है।

इनकी तलाश जारी
संजीव कुमार निवासी प्रतीक नगर, धूमनगंज, प्रयागराज,  लवलेश यादव निवासी किहरा, फिरोजाबाद, अचल सिंह निवासी नगला माऊ, फिरोजाबाद, शैलेश निवासी शाहपुर शिकोहाबाद और गोपाल निवासी कानपुर नगर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें