फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक के साथ एक ग्राहक ने खेला ‘गोल्ड गेम’, चार साल बाद ‘गहरी नींद’ से जागे बैंकवाले

Thu, 01 Jun 2017 11:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
स्टेट बैंक की मेन ब्रांच में जाकर विशंभर ने ऐसा  ‘गोल्ड गेम’ खेला कि बैंकवाले भी चक्कर खा गए। गोल्ड योजना के नाम पर 3 लाख रुपये बैंक से हासिलकर आरोपी गायब हो गया। पूरे चार साल बाद बैंकवलालों की ‘गहरी नींद टूटी’ तो सबके होश उड़ गए। मामला यूपी के औरैया जिले का है।    
विज्ञापन
औरैया शहर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक परवेज अहमद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक 19 से 26 मार्च 2013 के बीच शहर के मोहल्ला ठठराई निवासी विशंभर दुबे ने गोल्ड योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। उस वक्त वह जेवरात लेकर आया और सराफ की रसीद जमा की, जिसमें वजन और गुणवत्ता लिखी हुई थी।   बैंक का एक कर्मचारी सोने को लेकर विशंभर निषाद के साथ सराफा बाजार में दिलीप कुमार व राम सिंह की दुकान पर पहुंचा तो दोनों सुनारों ने सोने को खरा बताकर रसीद दे दी। इसी आधार पर विशंभर को एक लाख 26 हजार, फिर 40 हजार, बाद में 93 हजार और 39 हजार रुपये का लोन पास किया गया। उस समय बैंक मैनेजर रंजीत सिन्हा थे।
विज्ञापन
  इधर ऑडिट के दौरान सोने की दुबारा जांच कराई गई तो यह नकली निकला। गुरुवार को बैंक मैनेजर परवेज अहमद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल आरके त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है। जो तथ्य मिलेंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें