यूपी के कन्नौज जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ध्रुवघटा पुल के नीचे विवाहिता का शव पड़ा मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
पुलिस ने बताया कि महिला का गला अंगोछे से फंसा मिला। ऐसे में गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। विवाहिता के एक पैर की चप्पल पुल के नीचे दूसरी ओर पड़ी मिली। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।