गद्दी के लिए थाने में हिजड़ों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट
औरैया के बिधूना में गद्दी के लिए हिजड़ों के दो गुटों में खूनी संघर्ष की नौबत आ गई है। शुक्रवार देर रात जब कोतवाली में उनका समझौता कराया जा रहा था उसी समय दोनो गुट भिड़ गए। पुलिस के सामने ही मारपीट होने लगी। पत्थरबाजी शुरू होने से पुलिस हरकत में आई और किसी तरह मामला शांत कराया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मारपीट के बाद एक पक्ष कोतवाली से चला गया। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
गद्दी को लेकर बिधूना और औरैया के हिजड़ों में विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले बिधूना गद्दी के हिजड़े की मौत हो गई थी। जिस पर औरैया के हिजड़े पर जहर देने का आरोप लगाया गया था। शुक्रवार रात पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में समझौते के लिए बुलाया था। जिस पर दोनों पक्षों से आस-पास के क्षेत्रों से हिजडे पहुंचे। पंचायत के दौरान ही दोनों गुटों में बहस होने लगी और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। कोतवाली में हिजड़ों का हंगामा देख पुलिसवालों के हाथ-पांव फूल गए। हंगामें के बाद एक गुट से लक्ष्मीबाई अपने साथी हिजड़ों को लेकर चली गई और पुलिस देखती रही। दूसरे पक्ष से हिजड़े काजल पूर्व पार्षद कानपुर ने घटना की तहरीर दी है।