फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा सोमवार को हुआ। शराब के नशे में धुत पिता और बेटों के बीच हुई लड़ाई में एक की मौत हो गई। जब पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा किया तो पूरे गांव के होश उड़ गए।
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में शराब के नशे में पिता की हत्या करने और भाई को घायल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हुई खुरपी बरामद की है। मृतक की छोटी पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी सिपाही लाल ने पिता छविनाथ की खुरपी मारकर हत्या कर दी थी।