फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: लूट के बाद महिला की हत्या, बंधक बना गला दबाकर मारा, दरवाजे टूटे मिले और अलमारी खुली थी, जांच शुरू

Fri, 06 Nov 2026 11:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सातआना मोहल्ले में बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने गला दबाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी और लूटपाट की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के सातआना मोहल्ले में बिल्किश बेगम (58) की बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। फॉरेंसिक टीम जांच को पहुंची है। घटनास्थल घर के बरामदे में महिला का शव बंधक हालत में मिला।

विज्ञापन

घर के अंदर कमरों के दरवाजे टूटे और अलमारी बक्से खुले पड़े मिले। महिला के दो पुत्र रोजगार के सिलसिले से मुंबई में रहते हैं। सीओ अवनीश कुमार राय ने बताया घटना की जांच की जा रही है। महिला घर से सुबह बाहर नहीं निकली थी। पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे, तो घटना का पता चला है। महिला के पति की पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें