फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गैंग की हैवानी करतूत पढ़कर रहकर जाएंगे दंग

Fri, 11 Nov 2016 07:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चित्रकूट में डाकू गैंग ने खेत की रखवाली कर रहे एक किसान को पीट कर अधमरा कर दिया। किसान पूरी रात खेत में पड़ा कराहता रहा। सुबह होने पर आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने किसान की आवाज सुनी। करीब जाकर देखा तो लोगों का दिल दहल गया। वह लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। घटना की जानकारी फौरन पुलिस और ग्राम प्रधान को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांव के प्रधान राम किशोर ने पुलिस को बताया किसान राजबाबू यादव(25) पुत्र लल्ला यादव गुरुवार रात अपने धान के खेत की रखवाली कर रहा था। इसी बीच वह थोड़ी देर के लिए जमीन पर लेट गया। तभी चुपके से दर्जन भर बदमाशों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया।

किसान के मुताबिक, बदमाशों ने उसे लाठी और बंदूक की बट से बुरी तरह पीटा। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। अंधेरा होने के कारण किसी को पहचान नहीं सका। सुबह होने पर किसान को खून से लथपथ देख गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है, किसान की एक आंख बुरी तरह जख्मी है। ऐसे में उसे सीएचसी से रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह डाकू बबुली गैंग का इलाका है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने जंगल में कांबिंग की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। पिटे किसान ने जो हालात बयां की, उससे तो लगता है कि मारपीट करने वाला कोई नवोदित डाकू गैंग भी हो सकता है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें