फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली देसी दारू फैक्ट्री का खुलासा, रंगे हाथ मिलावट पकड़ी, 32 लाख का माल जब्त

Thu, 12 Jan 2017 08:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
असली दारू कंपनी का नकली लेबल लगाकर बनाई जा रही देसी दारू फैक्ट्री का भंडाफोड़ चित्रकूट पुलिस ने किया है। पुलिस ने 6 छह लोगों को मिलावटी दारू बनाते रंगे हाथ पकड़ा है। इसके अलावा 32 लाख का माल भी जब्त कर लिया गया है। सटीक सूचना पर कौहार गांव में छापेमारी करनी पहुंची चित्रकूट पहाड़ी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 6 ड्रम कच्ची शराब, 135 पेटी नकली शराब, पैकिंग मशीन, पांच हजार शीशियां और ढक्कर, 1 लोडर समेत 32 लाख का माल पकड़ा है।  छापेमारी के दौरान पुलिस ने असली दारू कंपनी का नकली लेबल लगाकर दारू की बोतलों की पैकिंग करते सौरभ चौबे, रमेश आरख, रोशन लाल, विनोद आरख, संतोष आरख और राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसी गैंग के पल्लव चतुर्वेदी, राजू तिवारी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार होने में कामयाब हो गए। पूछताछ में इन अपराधियों ने बताया कि नकली दारू की बोतलें बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश में सप्लाई के लिए जाती हैं। पुलिस ने दावा किया है कि नकली दारू बनाने के पीछे कई व्हाइट कॉलर लोगों का भी हाथ है। पुख्ता सबूत मिलने पर उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें