परिजनों में मचा कोहराम
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बड़े भाई रामजी ने बताया कि तड़के सुबह किसी राहगीर ने मृतक के मोबाइल फोन से उसकी पत्नी सुनीता देवी को हादसे की सूचना दी थी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
नींद की झपकी आने से हादसे की आशंका
मृतक अपने पीछे मां सुशीला देवी, पत्नी सुनीता देवी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।