फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फावड़े से काटकर बुजुर्ग किसान को बेरहमी से मार डाला

Sat, 17 Dec 2016 08:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तक रामआसरे का फाइल फोटो, घटना स्थल पर जांच करते सीओ सुशील कुमार व रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में मामूली झगड़े में एक बुजुर्ग किसान की जान चली गई। किसान के सिर पर फावड़े से हमला बेरहमी से मार डाला गया। हत्यारोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


असोहा शिवगढ़ गांव के मजरा सेरवईया निवासी रामआसरे रावत (60) का गांव के ही रामसजीवन यादव से खेत की मेड़ काटने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दस दिन पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शनिवार को रामआसरे खेत गेहूं की बुआई के बाद खेत में पाटा लगाने गया था। इसी दौरान पहले अपने खेत में मौजूद रासजीवन से कहासुनी शुरू हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान रामसजीवन ने वृद्ध रामआसरे के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

लहूलुहान रामआसरे खेत में ही गिर गया इसके बाद रामखेलावन मौके से भाग निकला। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बेटे विनोद व प्रमोद को को सूचना को दी। दोनों बेटों के अनुसार जब वह खेत पहुंचे तो पिता की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध के जीवित होने की बात कहकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि उसके दो भाई (मृतक के बेटे) जीतू व मनोज सऊदी अरब में हैं उन्हें भी घटना की सूचना दी गई है। पत्नी रामजानकी का रो-रोकर बुराहाल है। असोहा एसओ जेएन सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे विनोद की तहरीर पर रामसजीवन यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें