फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को आखिर किसने दी इतनी भयानक सजा?, लड़के का बयान खोल सकता है कोई राज

Wed, 16 May 2018 07:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को किसी ने भयानक सजा दे डाली। उसे जंजीरों से बांधकर रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया। कुछ देर बाद पटरी पर निकली ट्रेन की चपेट में आने से युवक का एक हाथ कट गया। लहूलुहान हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी भर्ती कराया गया। मामला यूपी के महोबा जिले का है। 
कुलपहाड़ महोबा के झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रेक में ग्राम लाडपुर के पास दबंगों ने युवक को अगवा कर रेलवे ट्रेक में जंजीर से बांध दिया और फरार हो गए। कुछ देर बाद निकली ट्रेन की चपेट में आने से ट्रेक पर बंधे युवक का एक हाथ कट गया। लहूलुहान हालत में परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी ले गए। घायल युवक पर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोप था। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह को घटना की जांच के लिए झांसी भेजा है।  
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
थाना पनवाड़ी के ग्राम जखा निवासी संतोष राजपूत पुत्र रामस्वरूप राजपूत ने 10 दिन पूर्व घर में घुसकर गांव की ही 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से छेड़खानी कर दी थी। पीड़िता की मां ने 8 मई को घटना की रिपोर्ट थाना पनवाड़ी में आरोपी संतोष के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने थाना पनवाड़ी पुलिस को सूचना देकर संतोष को अज्ञात लोगों द्वारा अगवा कर लिए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस संतोष की तलाश कर रही थी। दो दिन पूर्व नाबालिग बालिका के 164 के बयान कराए गए। जिसमें दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमें की धाराओं में बढ़ोत्तरी कर दी थी।  
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
मंगलवार की रात करीब 9 बजे झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रेक में लाडपुर के समीप अज्ञात लोगों ने युवक को ट्रेक पर लोहे की जंजीर से बांध दिया और फरार हो गए। कुछ समय बाद संपर्क क्रांति एकसप्रेस ट्रेन के गुजरने से ट्रेक पर बंधे युवक का हाथ कलाई से कट गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल युवक ने घटना की सूचना मोबाइल फोन से परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि अपहरणकर्ता युवक को जान से मारने की नियत से रेलवे ट्रेक में बांध गए थे। ट्रेन आने पर उसका हाथ कट गया।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व थाना पनवाड़ी में संतोष का अपहरण हो जाने की तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। उधर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची का कहना है कि मामला संदिग्घ है। पूरी घटना की जांच कराई जाएगी। थानाध्यक्ष पनवाड़ी को झांसी भेजा गया है। घायल युवक से जानकारी के बाद ही मामले की सत्यता सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें