यूपी के हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के गांव मरई में 22 अप्रैल को सगी बहनों के फांसी लगाकर खुदकु़शी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मां-बाप पर ही आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर शाम दोनों को जेल भेज दिया गया।
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मरई में 22 अप्रैल को प्रिया (20) और लूसी (17) पुत्री शिवकुमार चौहान ने घर के पिछले हिस्से में बनी कच्ची कोठरी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। आगे की स्लाइड में- विवेचना के दौरान स्पष्ट हुआ है कि-
बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी पिता
- फोटो : अमर उजाला
एसपी विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर पूरे मामले की विवेचना चल रही थी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विवेचना के दौरान स्पष्ट हुआ है कि लूसी और प्रिया को आत्महत्या के लिए उनके पिता शिवकुमार (60) और मां पार्वती (55) ने उकसाया था। दोनों को खुदकुशी के लिए मजबूर किया गया।
21 अप्रैल की शाम लूसी और प्रिया के पास मोबाइल फोन मिलने पर शिवकुमार ने दोनों बेटियों को जमकर मारा पीटा था। मंगलवार को चौकीदार अरविंद की तहरीर पर शिवकुमार और पार्वती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी है।
जेल जाने से पहले आरोपी पिता ने तीसरी बेटी को देखकर कहा कि घर जाकर-
न्यायालय से जब शिवकुमार और पार्वती को जेल भेजा जा रहा था तो उनकी पुत्री रमाकांती भी वहां आ गई। इस पर शिवकुमार ने उसे देखकर कहा कि घर जाकर तुम भी फांसी लगा लेना। इस पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। जानकारी मिलने पर एलआईयू के प्रभारी निरीक्षक श्रीश शर्मा पुलिस बल के साथ शाम को गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।