फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने शातिर अपराधी ने लगाई फांसी

Thu, 07 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फत्तेपुर गोही बर्रा में एक शातिर बदमाश ने दबिश देने घर आई बर्रा पुलिस के सामने ही कमरा बंद करके फांसी लगा ली। उसे फांसी के फंदे पर लटकता देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और वह उलटे पांव वहां से भाग निकली। इसके बाद देर रात दोबारा बदमाश के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शातिर बदमाश के घर एक लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने की सूचना मिली थी। इस पर दबिश दी गई लेकिन यह घटना हो गई। फत्तेपुर गोही निवासी गौरव सिंह उर्फ गौरव डॉन (22) को पकड़ने के लिए बर्रा पुलिस ने मंगलवार रात उसके घर पर दबिश दी थी।

गौरव ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया लेकिन चारों तरफ पुलिस की घेराबंदी देखकर वह बगल में रहने वाले चाचा बलवान सिंह के घर में कूद गया। पुलिस उसे दबोचने के लिए चाचा के घर घुसी तो उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस को धमकी देने लगा कि लौट जाओ वर्ना फांसी लगाकर जान दे दूंगा।
विज्ञापन


पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगी तो गौरव अंगौछे से फंदा बनाकर पंखे के सहारे झूल गया। यह देखते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गए और एसओ रामबाबू फोर्स सहित मौके से भाग निकले। चाचा बलवान ने बताया कि इसी दौरान फंदा टूट गया और गौरव जमीन पर गिर गया लेकिन उसने दोबारा पर्दे के कुंडे से फांसी लगा ली।

सहमी पुलिस रात 12 बजे दोबारा पहुंची और खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकला। परिजनों सहित ग्रामीणों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने रात दो बजे शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोई अधिकारी जांच करने मौके पर नहीं पहुंचा।

एसओ का कहना है कि गौरव के घर एक लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की सूचना मिली थी। इस पर फोर्स उसके घर पहुंची थी। एसपी पश्चिम राजेश एस ने बताया गौरव डॉन के घर एक लड़की को अगवा करके दुष्कर्म करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। पुलिस के डर से उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें