यूपी के हमीरपुर जिले में निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सजेती थाना के महुआपुर गांव में नलकूप में चचेरे भाई के साथ फसल की रखवाली कर रहे दो लोगों पर चार लोगों ने कुल्हाड़ी व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इस घटना में नीतू (20) पुत्र देवी चरण निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील (19) पुत्र देवी प्रसाद निषाद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।