सिपाही ने बुजुर्ग ताऊ को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में बसरेहर के रजपुरा गांव में जमीन के विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का एक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक प्रभात यादव नाम का एक व्यक्ति जो कि सिपाही है और इस समय जलेसर में पोस्ट है, वह सड़क पर कब्जा कर दीवार बना रहा था।
उसके ताऊ ने इसका विरोध किया तो प्रभात ने उनकी पिटाई कर दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। दरोगा और एक सिपाही की मौजूदगी में प्रभात यादव दीवार का निर्माण कर रहा था। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया उक्त दरोगा और सिपाही घटना पर मौजूद थे।
दरोगा के सामने ही सिपाही ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सैफई चंद्रपाल सिंह और बसरेहर इंस्पेक्टर जेके शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद पर पहुंचे। बुजुर्ग का शव पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।