इलाहाबाद बैंक कियोस्क शाखा कस्टमर प्वाइंट में खाता खुलवाने के एवज में कमीशन व खाता खोलने वाला फार्म बेचे जाने व न देने पर ग्राहकों के साथ अभद्रता की शिकायत पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए की।
नगर क्षेत्र के महावीर गुप्ता, सोनू वर्मा, उमाशंकर, मुस्तकीम, परवीन, फरहान आदि ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि इलाहाबाद बैंक की कियोस्क शाखा में संचालक द्वारा ग्राहकों से खाता खुलवाने के एवज में कमीशन की मांग की जा रही है। इसके साथ ही खाता खोलने वाला फार्म भी 10 रुपये में बेचा जा रहा है। बैंक से यह फार्म नि:शुल्क प्राप्त होता है।
महावीर गुप्त ने बताया कि वह अपनी बेटी का खाता खुलवाने के लिए कियोस्क शाखा में गया था जहां उससे रुपये की मांग की गई। जब उसने संचालक से पूछताछ की तो संचालक ने गालीगलौज करते हुए उसकी बेटी का खाता खोलने वाला फार्म व अन्य कागजात फाड़कर फेंक दिए। पीड़ित ने मामले की जांच कर संचालक के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की।