पुलिस और जिला प्रशासन मामले की जांच में जुटा
जहरीला फल खाने से 17 बच्चों की हालत अचानक बिगड़ गई। ये फल कहां से आये, इन्हें कौन लेकर आया इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। फल खाने से बेहोश हुए 6 बच्चों को होश में लाने के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। मामला चित्रकूट के मऊ गांव का है।
मऊ गांव मेडिया डेरा मे 17बच्चों ने खेल कूद के दौरान जहरीले फल के बीज को खा लिया हैं। जिससे 6 बच्चे बेहोश हो गये है वहीं कुछ बच्चे उल्टियां कर रहे हैं तो कुछ को चक्कर आ रहा था। ग्रामीणो ने अाननफानन मेे 108 एम्बुलेन्स से लाकर सामुदायिककि स्वास्थ्य केन्द्र मऊ मे भर्ती कराया। सीएचसी से प्रारंभिक इलाज के बाद 17 बच्चो को जिला अस्पताल कर्वी रेफर कर दिया गया है। सूचना पर उपजिलाधिकारी मऊ राममूर्ति त्रिपाठी, शिक्षा अधिकारी आर०बी० सिंह, एसएसआई श्यामसुन्दर यादव बच्चों को देखने पहुंचे हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस जुटी हुई है।
गांववालों के अनुसार ये जहरीला फल जायोड्रासा है। इस फल का प्रयोग डीजल बनाने में भी किया जाता है। खेतों के आसपास इन फलों के पेड़ लगाये जाते हैं। बीमार बच्चों में रंजीत, अखिलेश, राम भवन, प्रदीप, साधना, अर्चना, प्रवीण, पवन, धीरज, अनिल, अर्जुन, रजनीश भी शामिल है। इन सभी बच्चों की उम्र 5-9 वर्ष के बीच है।