जालौन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला नहीं रुक रहा हैं। रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोदा खुर्द में जनसत्ता लोक तांत्रिक पार्टी के प्रदेश महासचिव ब्रजेश सिंह रजावत के घर में चोरों ने नौ लाख नगदी व लाखों के जेवर पार कर दिए।
ब्रजेंद्र सिंह दो दिन पहले लखनऊ गए थे। घर पर उनके पिता शत्रुघ्न सिंह थे जो नेत्रहीन हैं। सूचना पर सीओ राहुल पांडे व कोतवाली इमरान खान मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस को कमरें का सामान बिखरा और घर के पीछे वाले हिस्से के गेट की कुंडी खुली मिली। बताया गया है कि ब्रजेंद्र सिंह के आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप और एक गैस एजेंसी भी है।