फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रूस की महिला से दुष्कर्म का मामला, कर्नल के परिजन बोले- ब्लैकमेलिंग के लिए झूठा फंसाया

Tue, 29 Dec 2020 11:03 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी कर्नल नीरज गहलोत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रूसी महिला से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए कर्नल नीरज गहलोत के परिजनों ने मंगलवार को आईजी और कार्यवाहक एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। कर्नल को निर्दोष बताकर पीड़ित पक्ष पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा उनके खिलाफ अहम साक्ष्य होने का दावा किया।
विज्ञापन


साथ ही दस बिंदुओं पर जांच कराने की सिफारिश की। इस बाबत अफसरों ने जांच अधिकारी को निर्देशित कर दिया है। कैंट थाने में लखनऊ निवासी कारोबारी की रूसी पत्नी ने 12 दिसंबर की रात कर्नल पर केस दर्ज कराया था। मंगलवार को आईजी मोहित अग्रवाल और कार्यवाहक एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के पास आरोपी की दोनों बहनें व पत्नी पहुंची।

उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी कॉल रिकॉर्डिंग हैं, जिससे ये साबित हो जाएगा कि पूरा मामला ब्लैकमेलिंग का है। रिकॉर्डिंग महिला व उसके पति के मोबाइल में हैं। इसके अलावा अन्य पहलुओं का जिक्र कर दावा किया नीरज को झूठा फंसाया गया है। बहनों का कहना था कि सेना में नीरज का करियर बेदाग है।
विज्ञापन


वह कारगिल युद्ध में भी शामिल रहा था। पुलिस अफसरों का कहना था कि जिन साक्ष्यों की बात कही गई है, उनकी जांच कराई जाएगी। मामले की विवेचना कर रहे कैंट इंस्पेक्टर आदेश चंद्र को परिजनों की ओर से रखे गए तथ्यों को जांच में शामिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें