फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर माल उड़ाने वाले नन्हे चोर को दबोचा

Sun, 07 Feb 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरहाना रोड में एक सराफा कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर एक 12 साल का किशोर ज्वैलरी का बैग लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने देखा तो उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। कलक्टरगंज थानाक्षेत्र के बिरहाना रोड में सराफा कारोबारी आशीष की श्रीनाथ ज्वैलर्स नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को दुकान के बाहर कार खड़ी थी। उसमें ज्वैलरी भरा बैग रखा था। एक किशोर कार के पास देर से चक्कर लगा रहा था। शक हुआ तो वह नजर रखे रहे।

थोड़ी देर में उसने शीशा तोड़ दिया और बैग निकाल भागने लगा। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे राहगीर पंकज त्रिवेदी ने दबोच लिया।

कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ाया
कानपुर। फजलगंज में चोरों ने नगर निगम के बाबू संतोष कटियार की कार का शीषा तोड़कर बैग उड़ा दिया। संतोष ने बताया कि देर शाम ऑफिस से बर्रा दो स्थित घर जा रहे थे।
विज्ञापन


फजलगंज चौराहे पर पान मसाला लेने के लिए कार खड़ी कर दुकान पर चले गए। तभी किसी ने कार का शीशा तोड़कर रुपये बैग उड़ा दिया। उसमें तीन हजार रुपये, लैपटॉप सहित ऑफिस के जरूरी कागजात रखे थे। संतोष कटियार ने फजलगंज थाने में तहरीर दी है।

चुन्नीगंज में बोलेरो से बैग उड़ाया
कानपुर। चुन्नीगंज चौराहे पर शातिरों ने किदवई नगर निवासी सर्वेश कुमार शुक्ला की बोलेरो गाड़ी से बैग चुरा लिया। इसी दौरान गाड़ी का शीशा खुला होने से किसी ने बैग पार कर दिया।

चोरी की जानकारी होने पर इन्होने कर्नलगंज पुलिस को सूचना दी। सर्वेश ने बताया कि गाड़ी में लैपटॉप, मोबाइल, ऑफिस के जरूरी कागजात सहित अन्य सामान रखा हुआ था। कर्नलगंज पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें