फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OLX पर कार का विज्ञापन देकर बुलाया और फिर 4.75 लाख लूट लिए

Fri, 25 Aug 2017 04:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देख गुरुवार को गोवर्धन मथुरा के दौसेरस पहुंचे कानपुर के दो कारोबारियों के साथ बड़ी लूट को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने इस बार लूटने के लिए ग्लोबल ऑनलाइन सर्विस का सहारा लिया। कारोबारियों को पीटने के बाद 4.75 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए। इस तरह लूट का ये पहला मामला सामने आया है।  
विज्ञापन


कानपुर के प्रेमनगर निवासी बिजेंद्र ने ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखकर अमित नामक व्यक्ति से बात की। उसने बिजेंद्र को गोवर्धन आने को कहा। बिजेंद्र अपने साथी मनोज को लेकर कानपुर से कार खरीदने के लिए गोवर्धन पहुंच गए। गोवर्धन पहुंचने पर उन्हें डीग राजस्थान के सरकारी अस्पताल के समीप बुलाया गया। वहां पहुंचने पर दोनों कारोबारियों को एक युवक मिला और बाइक पर बैठाकर गांव दौसेरस ले गया। वहां छह बदमाशों ने दोनों कारोबारियों को पीटा और 4.75 लाख रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। यहां से बचकर निकले दोनों कारोबारी पहले चौकी बहज पर पहुंचे। इसके बाद थाना गोवर्धन पहुंचे दोनों कारोबारियों के साथ गोवर्धन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है मामला राजस्थान के डीग क्षेत्र का है। वहीं रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें