फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की पत्नी की घर के बाहर लूटी चेन

विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। शहीद नगर में बुधवार रात 8:45 बजे सपा नेता की पत्नी की घर के बाहर से चेन लूट ली गई। एक्टिवा स्कूटर से आए एक बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। थाना सदर पुलिस ने तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

शहीद नगर निवासी मनोज दुबे समाजवादी पार्टी में छावनी क्षेत्र के उपाध्यक्ष हैं।

उनकी पत्नी कल्पना बुधवार रात को कालोनी में टहल रहीं थीं। घर के पास एक्टिवा स्कूटर से एक बदमाश आया। उसने कल्पना के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। कल्पना ने शोर मचाया। कालोनी के लोगों ने बाइक से बदमाश का पीछा किया। भगत सिंह प्रतिमा के पास से बदमाश भाग निकला। सूचना पर यूपी-100 की पीआरवी आ गई। मनोज ने बताया कि उन्होंने रात 11 बजे थाना में तहरीर दी। मगर, पुलिस ने उन्हें तहरीर की रिसीविंग नहीं दी। उनसे बोल दिया कि मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। मगर, गुरुवार सुबह तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

कालोनी में कई बार हो चुकी लूट
लोगों ने बताया कि शहीद नगर में पुलिस चौकी बनी है। इसके बावजूद पुलिस नहीं मौजूद रहती है। इसका फायदा लुटेरे उठा रहे हैं। कई बार मोबाइल और चेन लूट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें