फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण का पुतला जलाने को लेकर हुई ‘महाभारत’ में छह घायल

Mon, 17 Oct 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने कहा अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा में रावण का पुतला जलाने को लेकर युवकों के दो गुटों में महाभारत हो गई। इस मारपीट में छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

कानपुर साउथ बर्रा-6 काली माता मंदिर के पीछे की ओर क्षेत्रीय युवकों रावण दहन की तैयारियां की थी। रविवार की शाम को रावण दहन से पहले ही कोई और आकर पुतले को आग लगा गया। इस पर युवकों के गुटों के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्षों में जमकर जूतम पैजार हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से कई लहूलुहान हुए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बड़ों ने बीच-बचाव कर समझौता करा दिया। एसओ तुलसीराम पांडे के मुताबिक रावण पहले जलाने को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें