फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी में जिंदा दबे नौ बच्चे, चार की मौत

Sun, 16 Oct 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मिट्टी की खुदाई कर दबे बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज काशी रामचौधरी सराय गांव के पास टीला ढहने से 9 बच्चे मिट्टी के नीचे दब गये। इस दौरान सांस रुकने से चार बच्चों की मौत हो गई। जेसीबी से खुदाई कर बाकी बच्चों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।   चौधरी सराय गांव निवासी बच्चे मिट्टी की खुदाई के लिए गांव के ही एक टीले पर रविवार सुबह खुदाई करने पहुंचे थे। अचानक टीला ढह गया और सभी बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। जेसीबी मशीन की मदद से बाकी बच्चों को बाहर निकालने के प्रयास अभी भी किए जा रहे हैं। बाहर निकाले गए दो बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों में नरेश की बेटी कविता (13) , संजय की पुत्री  खुशी(14), सर्वेश का बेटा शेरू (12) और सुखवासी का बेटा शशिकांत (14) शामिल हैं। बाकी बच्चों को एक-एक करके बाहर निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें