फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में झाड़ियों के बीच इस हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Tue, 29 Oct 2019 04:53 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र स्थित कुरैना बहादुरपुर गांव के पास सैयागोझा जंगल में झाड़ियों के बीच सोमवार सुबह महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के गला समेत शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। 

एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है, कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें