फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ईंटों से सिर कुचलकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 20 Mar 2020 03:01 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में शुक्रवार को निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुरवा के पास युवक का शव पड़ा मिला। पास ही दो ईंट भी पड़े हुए थे, जिनपर खून के धब्बे मिले हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। युवक की शिनाख्त संजय (38) पुत्र लड़ैते निवासी गोपीपुरवा थाना बघौली के रूप में हुई है।

घटनास्थल से मृतक का घर लगभग एक किलोमीटर दूर है। सूचना पर सीओ बघौली अखिलेश राजन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें