फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: फावड़े के डंडे से पीटकर किसान की हत्या, पड़ोसी के खेत में पानी भरने पर हुआ विवाद

Mon, 14 Oct 2019 10:11 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
वृद्ध की मौत पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा कुशल (कन्हौं) में सोमवार की देर शाम खेत में भरे पानी को इंजन से निकालते समय पड़ोसी के खेत में पानी भरने पर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में वृद्ध किसान के सीने पर फावड़ा के डंडा से कई वार कर दिए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल व फफूंद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम पुर्वा कुशल निवासी किसान बाबूराम दुबे (65) पुत्र बच्चन लाल सोमवार को शाम लगभग छह बजे अपने खेतों पर खड़ी धान की फसल में भरे पानी को छोटे इंजन से निकाल रहे थे। तभी पानी पड़ोसी बनवारी लाल पुत्र दुर्जन लाल के खेत में भर गया। इस बात को लेकर बनवारी लाल ने बाबूराम से झगड़ा शुरू कर दिया।

गुस्साए बनवारी लाल ने खेत पर रखे फावड़ा का डंडा (लकड़ी) के हिस्सा से वृद्ध बाबूराम के सीने पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। जिससे बाबूराम खेत पर गिर गया। तभी बाबूराम का नाती दिव्यांग टिल्लू अपने नाना को खाना देने खेत पर पहुंचा। जहां मौके पर नाना को खेत पर घायलावस्था में पड़ा देख घर पर जानकारी दी। जहां उसने परिजनों को सूचना दी।

घर में मौजूद महिलाओं व आसपास के लोग भागकर खेत पर पहुंचे। जहां लोगों ने घायल पड़े बाबूराम को उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे तभी बाबूराम ने दम तोड़ दिया। काम से लौटे मृतक के तीन पुत्रों ने थाना पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय, फफूंद थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ कमलेश पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी बनवारीलाल की तलाश में अजीतमल, फफूंद व बिधूना थाना पुलिस जुट गई है।

जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बाबूराम के चार पुत्र हैं। जिसमें से एक पुत्र एल एंड टी कंपनी में इंजीनियर है। जबकि तीन पुत्रों में दो पुत्र पाता पेट्रो केमिकल में मजदूरी करते हैं। जबकि एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें