फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फावड़े से काटकर डंपर चालक की नृशंस हत्या, खेत में इस हालत में मिला शव

Thu, 08 Jul 2021 10:05 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक अंकित यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के कुरौना बहादुर नगर गांव में बुधवार रात एक डम्पर चालक की फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह गांव बाहर खेत के बोरवेल में खून से सना उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रकाश यादव किसान हैं। इनका इकलौता बेटा अंकित यादव (22) डम्पर चलाता था। बुधवार रात 8 बजे वह घर से निकला था। कुछ देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जब अंकित वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने बोरवेल में खून से लहूलुहान शव पड़ा देख उसके परिजनोंं को बताया। कानपुर आउटर के एएसपी आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया मामले की जांच की जा रही हैं।कुछ संदिग्धों की उठाया गया है, उनसे पूछताछ जारी है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। अंदेशा है कि अंकित की हत्या आशनाई या रंजिश में कई गई। हालांकि जांच पूरी होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें