फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिये बड़े ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा

Sun, 09 Oct 2016 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हत्यारोपी भाई की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
जमीन के लिये बड़े भाई ने छोटे भाई की गर्दन रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। मामला कानपुर देहात डेरापुर के डिलौलिया गांव का है। 
विज्ञापन

डेरापुर थानाक्षेत्र के डिलौलिया गांव निवासी राजू उर्फ अनिल (40) का अपने बड़े भाई सुनील से परचून की दुकान और जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह जमीन के ही मसले को लेकर दोनों फिर आपस में भिड़ गये। मारपीट इतनी बढ़ गई कि सुनील ने धारदार हथियार बेल्चा उठाकर अनिल की गर्दन पर हमला कर दिया। इस हमले में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सुनील फरार हो गया। गांववालों के मुताबिक दोनों की पत्नियां आपस में सगी बहने हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्यारोपी सुनील की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें