कन्नौज के तालग्राम कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर में पुश्तैनी भूमि पर कब्जा करने का विरोध करने पर भाई ने भाई को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तालग्राम के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नरेश चंद्र (60) का एक पुश्तैनी मकान है। उसमें उसका छोटा भाई मुन्ना लाल रह रहा है। पांच साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक मकान का बंटवारा नहीं हो सका है। बुधवार की सुबह मुन्ना लाल अपना शौचालय बनाने के लिए घर के बाहर लैट्रीन का टैंक खोद रहा था।
तभी राम नरेश ने मकान का बंटवारा कर टैंक खोदने को कहा। इसी बात से नाराज मुन्ना लाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गालियां देने से मना किया तो फावड़े से उस पर हमला बोल दिया। फावड़ा लगने से नरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर भी टूट गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।