छिबरामऊ के एक युवक ने औरैया की युवती को रामनगरिया मेला घुमाने के बाद फिल्म दिखाने के लिए बुलाया था। युवती जब मिलने पहुंची ताे युवक ने कार में दबाेचकर उसका रेप कर दिया। दुष्कर्म के बाद वह अपनी प्रेमिका काे वहीं छाेड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
प्रेमिका उसके साथ मंगलवार को कार से घूमने के लिए आ गई
2 of 4
डेमो पिक
कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी निवासी युवक का औरैया के थाना बिधूना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले युवती अपनी रिश्तेदारी में तालग्राम आई हुई थी। इसकी जानकारी होने पर ने उसे फोन कर मेला रामनगारिया घूमने के लिए बुलाया। इस पर प्रेमिका उसके साथ मंगलवार को कार से घूमने के लिए आ गई।
विज्ञापन
प्रेमी ने सड़क पर सुनसान जगह देख कार राेक किया दुष्कर्म
3 of 4
डेमो पिक
रामनगारिया में घूमने के बाद प्रेमी ने युवती को रेलवे रोड पर फिल्म दिखाने की बात कही। दोनों लोग कार से फिल्म देखने गए। प्रेमिका ने बताया कि प्रेमी ने सड़क पर सुनसान जगह देख कार राेक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवती को वहीं पर छोड़ कर भाग निकला।
युवती ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। सूचना पर परिवार के लोग उसे लेने के लिए पहुंचे। बुधवार को युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी कोतवाल श्रीकांत यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। युवती को मेडिकल के लिए गुरुवार को भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।