फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका ने खाया जहर

Sat, 17 Oct 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा कर्रही स्थित डूडा कालोनी निवासी युवक ने पड़ोसी एक पैर से नि:शक्त प्रेमिका के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के शव के पास ही प्रेमिका ने भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। पति की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


कालोनी निवासी मजदूर शिवशंकर (22)  का अपने घर के सामने रहने वाले राजमिस्त्री जगदीश की पत्नी शिवरानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी राजमिस्त्री को भी थी। पति ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ छत पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे पत्नी पानी पीने के लिए कमरे की चाबी लेकर नीचे गई।

कुछ देर बाद ही उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर नीचे आया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पास पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब पांच बजे दरवाजा तोड़ा गया तो घर के सबसे पीछे वाले कमरे में शिवशंकर का शव गमछे के सहारे छत के कुंडे से लटक रहा था और नीचे फर्श पर पत्नी अर्धबेहोशी की हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन


उसके मुंह से झाग निकल रहा था। बर्रा इंस्पेक्टर संतोष सिंह के मुताबिक हो सकता है कि पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया हो जिसके बाद ही वे जान देने पर आमादा हो गए। शिवशंकर अपनी मां राजपति के साथ रहता था। फिलहाल महिला का इलाज और शिवशंकर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किसी तरह की कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें