फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पड़ोसी युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दुष्कर्म का आरोप

Tue, 05 Jan 2021 12:40 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीआईजी, मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल व महिला आयोग में शिकायत की है। 
विज्ञापन


चकेरी निवासी महिला के अनुसार कुछ माह पूर्व पड़ोसी युवक ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। आरोप है कि उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिनों से वह वीडियो का डर दिखाकर उससे एक लाख रुपये भी मांग रहा था।

बदनामी के डर से महिला ने 20 हजार दे भी दिए लेकिन ज्यादा पैसा देने से मना किया। जिस पर आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। जिस पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें