फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री की संदिग्ध हालत में मौत पर हंगामा, पति पर हत्या का आरोप

Wed, 12 Apr 2017 10:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा नेत्री की फाइल फोटो, थाने में परिजन और भाजपा नेता
विज्ञापन
कानपुर भाजपा की पूर्व नगर मंत्री एवं अधिवक्ता हेमलता शुक्ला (48) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों और पार्टीजनों पति पर नींद की ओवरडोज देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बजरिया थाना पर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सीओ सीसामऊ आतिश कुमार सिंह के मुताबिक हेमलता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो सकेगी। पुराना सीसामऊ निवासी रिटायर्ड नायब तहसीलदार माधुरी शरण की बेटी हेमलता की शादी बैंक ऑफ बड़ौदा माल रोड स्थित सर्विस ब्रांच के कैशियर शैलेश कुमार शुक्ला से हुई थी, इनके दो बेटे देवांश (7) और शिवांस (5) हैं। बकौल मृतका की बहन पुष्पलता दीक्षित ने बताया कि बहन हेमलता परिवार के संग रामबाग में रहती थीं। आरोप है कि शैलेश उनकी बहन से मारपीट करते थे। समझाने पर भी शैलेश के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। छह माह पहले भी शैलेश ने हेमलता को पीटा था, तब वह मायके चली गईं थी। शैलेश और हेमलता के परिवार के लोगों की पंचायत हुई थी, तब शैलेश पत्नी को अपने घर ले गए थे। 

बताया कि शाम पांच बजे शैलेश ने मोबाइल पर उन्हें सूचना दी कि हेमलता की तबियत बिगड़ गई है। हेमलता को रावतपुर स्थित कार्डियोलॉजी अस्पताल लेकर जा रहे हैं। पुष्पलता के मुताबिक वह परिवार केसाथ अस्पताल पहुंची तो हेमलता मृत पड़ी थी। परिजनों ने शैलेश पर हेमलता की हत्या का आरोप लगाते हुए यूपी 100 पर सूचना दी। स्वरूप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं भाजपा महामंत्री एवं पूर्व विधायक सलिल विश्नोई तथा पार्टी के तमाम लोग बजरिया थाने पहुंचे और शैलेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें