फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाइक लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस की गोली से घायल, मुठभेड़ में सिपाही को भी लगी गोली

Tue, 21 May 2019 11:31 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घायल सिपाही, अस्पताल में भर्ती बदमाश व बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। यहां बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस घटना में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और पकड़ा गया। 
विज्ञापन


यह घटना  पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चपरतला मार्ग की है। यहां किला पनडरवा निवासी अजमल की बाइक लूटकर भाग रहे संदीप उर्फ बोझा पुत्र श्यामसुंदर निवासी कैथलिया कोतवाली और उसके साथी विचित्र निवासी सुरजूपुर कोतवाली के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की गोली लगने से संदीप घायल हो गया, जबकि उसका साथी विचित्र फरार हो गया। बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में जहानीखेड़ा चौकी पर तैनात सिपाही राजबहादुर यादव घायल हो गया।
विज्ञापन


सिपाही राजबहादुर यादव के हाथ से रगड़ते हुए गोली निकल गई। बदमाश के पास से पुलिस ने लूटी हुई बाइक के अलावा 3 मई को जहानी खेड़ा चौकी क्षेत्र में किसान से हुई एक लाख रुपये की लूट के 42 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को सीएचसी पिहानी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें