शराब कंपनियों के अलावा शू कंपनी पर भी कार्रवाई
बीयर और शराब बोतलों में सही जानकारी न लिखी होने पर कानपुर के बांट-माप विभाग ने जुर्माने की कार्रवाई की है। शराब कंपनियों के अलावा नामी गिरामी शू कंपनी पर भी कार्रवाई हुई है।
बाट माप विभाग ने एक बीयर और वोदका की बोतलों को जांच के लिए कब्जे में लिया है। इन वोदका की बोतलों पर भी सही जानकारी नहीं मिली है। विधिक माप विज्ञान अधिकारी देवेश पांडे ने टीम के साथ शुक्रवार को शहर की छह से ज्यादा दुकानों पर छापेमारी की। बांट माप की जांच के दायरे में एक सुपारी कंपनी भी आई है। मथुरा की इस सुपारी कंपनी के प्रोडेक्ट्स के पाउचों में पैकिंग की तिथि अंकित नहीं मिली है। एक शू कंपनी के जूतों के डिब्बों में अधिकतम मूल्य नहीं लिखा मिला है। इसलिए कंपनी पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है।