फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक में हुई 323000 की धोखाधड़ी, पीड़ित ने मैनेजर पर लगाया ये गंभीर आरोप

Thu, 29 Nov 2018 12:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सेंट्रल बैंक में तीन लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस मामले में बैंक मैनेजर का ही नाम सामने आ रहा है। 
विज्ञापन


यह मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक का है। यहां चौबेपुर के लक्ष्मी चंद्र गुप्ता के खाते से 323000 निकाल लिए गए। जानकर हैरानी होगी कि जिस चेक से दूसरे व्यक्ति को भुगतान कर दिया गया है वही चेक नंबर पीड़ित के पास सुरक्षित रखा है। पीड़ित ने बैंक मैनेजर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने किसी चहेते के खाते में जानबूझ कर पैसे ट्रांसफर किए हैं। 


 
विज्ञापन

डेमो पिक
पीड़ित ने बताया कि बेटे के आंख का अॉपरेशन होना है। अॉपरेशन के लिए डॉक्टर ने मरीज को हैदराबाद रेफर किया है। जब वह खाते से पैसे निकालने गए तो पता चला कि खाते में मात्र 2000 ही बचे हैं।

मरीज का कार्निया का अॉपरेशन होना है। एेसे में इलाज के लिए पीड़ित दर-दर भटर रहा है। संबंधित थाने में इस मामले की तहरीर दी गयी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें