न्यूयॉर्क से आए बाबा पोर्टल को देखते ही लोग उनसे मिलने को बेचैन हो गए। लेकिन बाबा किसी से बात किए बगैर सीधा मंदिर चले गए। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में बने नीम करोरी मंदिर में दर्शन करने के न्यूयॉर्क से बाबा पोर्टल उर्फ हनुमानदास आए हैं। वह विश्व युवा जागृति मिशन के महासचिव भी हैं। उन्होंने मंदिर पहुंचकर माथा टेका। इसके बाद पुजारी भानु त्यागी के साथ चले गए। बाबा ने किसी से कोई बात नहीं की। बताया जा रहा है कि बाबा पोर्टल कुछ दिन यहां रुकेंगे।