फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: प्रेमी-प्रेमिका की गर्दन रेती, शरीर में अन्य जगहों पर भी चाकू से कई वार, दोनों की हालत गंभीर

Tue, 04 Feb 2020 09:59 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल का गला चाकू से रेत दिया गया। शरीर में अन्य जगहों पर चाकू से कई वार किए गए। प्रेमिका अपने घर के कमरे में जबकि प्रेमी उसके घर से 500 मीटर दूर खेत में मंगलवार सुबह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है।
विज्ञापन


इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती को कानपुर के हैलट अस्पताल व प्रेमी को सीएचसी अचलगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसपी ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच की। जांच के दैरान जिस जगह प्रेमी युवक खून से लथपथ हालत में मिला उससे कुछ दूरी पर उसकी बाइक, खून से सना कंबल व चाकू पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार तीन माह पूर्व घायल युवक ने युवती के घर आकर फांसी लगाने का प्रयास किया था। जिस पर घरवालों ने उसे बचा लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक एक धर्म संप्रदाय का प्रचार प्रसार करता है। पिछले चार साल से वह अपने घर से 15 किमी की दूरी पर रहने वाली अपने मामा की बेटी के घर आने-जाने लगा। मामा की बेटी भी युवक के धर्म प्रचार के कार्य में मदद करती थी।

इसी दौरान उसके अपनी ममेरी बहन की 19 वर्षीय बेटी से नजदीकी हो गई। दोनों विवाह करना चाहते थे पर परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। प्रेम विवाह में रोड़ा बनता देख सोमवार की रात लगभग 11 बजे युवक ने वाट्सएप कॉल के जरिए युवती को घर से 200 मीटर दूरी पर बुलाया।

ठंड होने से युवती घर से कंबल साथ लेकर उसके पास पहुंची। जहां दोनों ने आत्महत्या का फैसला लिया। पुलिस के अनुसार युवती की सहमति पर प्रेमी ने पहले उसका फिर खुद का गला चाकू से रेत लिया। इतना ही नहीं उसने खुद के हाथ की कलाई में भी चाकू के कई वार किए। युवती को हलूलुहान देख प्रेमी ने उसे अपने कंधे पर रखा और भोर पहर लगभग पांच बजे उसके घर छोड़कर फिर से घटनास्थल के पास जाकर बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें