फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले करवा चौथ पर पत्नी को मार डाला !

Sat, 31 Oct 2015 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ की शाम नौबस्ता केशव नगर निवासी प्रिया शर्मा (24) पूजा की तैयारी कर रही थी, तभी उसका पति आशीष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने रस्सी से गला घोंट कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद पुलिस को पत्नी के जहर खाने की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संदिग्ध देख तत्काल ही फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। एसओ राजदेव का कहना है कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। जहर खाने वाली बात भी गले नहीं उतर रही है। लिहाजा पति को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं प्रिया की मां अनीता ने दामाद और उसके घर वालों पर बेटी का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

बर्रा निवासी अनीता ने पुलिस को बताया कि पांच महीने पहले ही बेटी ने आशीष से प्रेम विवाह किया था। शोरूम में नौकरी करने वाले आशीष व उसके परिवार वालों ने बेटी को शादी के बाद से परेशान करना शुरू कर दिया था। आए दिन पति और ससुर श्यामलाल किसी न किसी बात पर प्रिया के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन


बहन पूजा के मुताबिक प्रिया के ससुराल वाले दहेज की भी मांग कर रहे थे। गुरुवार की सुबह भी पैर से पोछा लगाने की बात पर आशीष ने प्रिया को पीटा था। पास पड़ोस के लोगों की माने तो शुक्रवार की देर शाम भी पति पत्नी के बीच मारपीट हुई। इसके कुछ देर बाद ही आशीष ने साढ़ू केतन और पुलिस को सूचना दी कि प्रिया ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस को मौके से कोई जहरीला पदार्थ भी नहीं मिला। प्रिया के चेहरे और गले पर जरूर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें