फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी की भेंट चढ़ा आलोक

Wed, 13 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृतक आलोक के दुखी परिजन (इनसेट) आलोक की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
शिवली। नुनारी बहादुरपुर गांव में सोमवार देर रात तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग ने पांच साल के मासूम की जान ले ली। बच्चा घर के बाहर खड़ा था, तभी समारोह स्थल से चली गोली उसके पेट के नीचे जा धंसी। थोड़ी ही देर में बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। औनहां चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। घटनास्थल से एक राइफल भी बरामद की गई है।
नुनारी बहादुरपुर में शिव प्रकाश अग्निहोत्री के पुत्र श्याम जी अग्निहोत्री का घर में ही तिलकोत्सव था। तिलक चढ़ाने के लिए बह्मनौती गांव थाना बरौर से लड़की पक्ष आया था। रात 10ः30 बजे समारोह स्थल के बाहर हर्ष फायरिंग होने लगी। तभी राइफल से निकली गोली सामने घर के बाहर खड़े आलोक (05) के जा धंसी। दूसरी गोली आलोक के बगल में चारपाई पर लेटे पिता रामकृष्ण कठेरिया के पंजे को छूकर निकल गई।
विज्ञापन

आलोक को गोली लगते ही कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। घटना से नाराज आलोक पक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों की पिटाई करनी शुरू कर दी। दहेज के लिए खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। इधर, घायल आलोक ने दम तोड़ दिया। आलोक के चाचा ओमप्रकाश ने अकबरपुर के रहने वाले दो सगे भाइयों विनोद कुमार व अवधेश कुमार पुत्र रामबालक और शिव प्रकाश अग्निहोत्री व श्यामजी अग्निहोत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अवधेश और विनोद वधू के मामा बताए गए। उन्हीं की राइफल से गोली चली थी। औनहां चौकी प्रभारी राजीव कुमार को शिथिलता बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में शांति है। चारों पर 302 की रिपोर्ट दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


16 को शादी, दूल्हा और ससुर जेल में
शिवली। नुुनारी बहादुरपुर के श्याम जी अग्निहोत्री के तिलकोत्सव     के बाद सीधे उसे जेल भेज दिया गया। श्याम जी की शादी 16     अप्रैल को है।
हर्ष फायरिंग करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज
बिल्हौर। क्षेत्र के डोडवा जमौली गांव में सोमवार रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जमौली गांव में गंगा प्रसाद आर्क के पुत्र कुलदीप के तिलक समारोह में गांव के ही राजेश ने सोमवार को हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे नंदा निवादा ककवन गांव निवासी सुशील यादव घायल हो गए थे। राजेश मौका देखकर भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने सुशील को सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिल्हौर के लक्ष्मीबाई नगर मोहल्ला निवासी आशुमेंद्र यादव की तहरीर पर राजेश के रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें