हैवानियत का उदाहरण इससे ज्याद कुछ नहीं हाे सकता। शराब के नशे के चूर एक हैवान अपनी मां काे तबतक पीटता रहा जबतक उसकी माैत न हाे गई। बुजुर्ग हाे चुके बाप ने बचाने की खूब काेशिशें की, लेकिन हैवानियत के नशे में चूर बेटा कहां मानने वाला था। मां की चीख भी उसके दिल काे न पिघला सकी। यह रूंह कंपा देने वाला वाक्या है इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला यशोदा नगर का।
यहां सूत मिल से रिटायर्ड कर्मचारी जगत नारायण त्रिपाठी का छोटा पुत्र रजनीश उर्फ रिंकू शराबी है। वह आए दिन शराब पीकर घर आकर मां-बाप के साथ गालीगलौज करता था। पिता के मुताबिक शनिवार रात करीब दो बजे वह नशे में धुत होकर घर आया। उनकी पत्नी शकुंतला देवी ने दरवाजा खोला। देर रात शराब पीकर आने पर मां ने टोका तो रजनीश मां को गाली देने लगा। शकुंतला ने इसका विरोध किया ताे रजनीश बेटा से हैवान बन गया। डंडे अाैर लात घूंसों से पीटने लगा। वृद्घ हाे चुकी शकुंतला दर्द से चीखती रही। बेटे से रहम की भी मांगती रही, लेकिन बेटा बचा कहां था। उसे ताे नशे ने हैवान बना डाला था। इसी हैवानियत में उसने अपनी मां की तबतक पिटाई कि जबतक उसकी जान न निकल गई। इस बीच जगत नारायण ने भी अपनी पत्नी काे बचाने की खूब काेशिशें की, लेकिन हैवान ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। जगत नारायण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फ्रेंड्स कालोनी थाने के एसओ आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त डंडा बरामद कर रजनीश को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।